आं्बाद, मकानों को भी नुकसान & more related news here

आं्बाद, मकानों को भी नुकसान

 & more related news here


भरनो. गुमला. जिले के भरनो में मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गयी. कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बने कि पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर दिखायी देने लगा. ओलों की जबरदस्त मार से खेतों में खड़ी लहलहाती फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयीं. किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत पलभर में खत्म हो गयी, जिससे उनमें निराशा है. तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. ओले इतने बड़े और तेज थे कि छप्पर और टीन की छतें तक टूट गयीं. भारी बारिश ससे सड़कों पर पानी जमा हो गया, जबका भी पानी घुस गया. , जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. More information स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे करा कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

किसान मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी लगी

सिसई. प्रखंड के लोहंजारा गांव स्थित खेल मैदान में जिला कृषि कार्यालय द्वारा आत्मा किसान मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिय टीयू, बीडीओ रमेश कुमार यादव, भरनो जिप सदस्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मेले में सभी विभागों ने स्टॉल लगाये थे. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बीस सूत्री अध्यक्ष रवि उरांव, मुखिया सुफल उरांव, पंसस, बीटीएम, एटीम आदि उपस्थित थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *