Time Room

इंग्लैंड के जिम्नास्ट का संतुलन बिगड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर और ख देखें वीडियो – Gabriel Langton released from hospital after horror fall in Commonwealth Games gymnastics final & more related news here


कॉमनवेल्थ गेम्स में इंग्लैंड के जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन बुरी तरह गिर गए। हाई बार रूटीन के दौरान उनका संतुलन क और वह सिर और गर्दन के बल गिरे।

cwg injury
इंग्लैंड के जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष टीम जिम्नास्टिक्स फाइनल के दौरान इंग्लैंड के गैब्रियल लैंगटन बुरी तरह गिर गए। पुरुष टीम फाइनल के दौरान वह हाई बार रूटीन कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बार को पकड़ने से चूक गए। इसके बाद वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिरे। हादसे के बाद मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची। कुछ देर तक उनका इलाज किया गया और फिर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में गैब्रियल लैंगटन की जांच हुई और स्कैन किया गया। इसमें गंभीर चोट का पता नहीं चला। इंग्लैंड की तरफ से बयान जारी करके कहा गया, ‘एहतियात के तौर पर गैब्रियल को रात में ही अस्पताल ले जाया गया था और आज उनके कई स्कैन किए गए, जिनके नतीजे बहुत अच्छे रहे। अच्छी बात यह है कि उन्हें किसी भी गंभीर चोट या उससे जुड़ी समस्या से मुक्त पाया गया है और आज शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर टीम ‘

बयान में आगे बताया गया है- वे अच्छे मूड में हैं और उन्हें मिले सपोर्ट के ढेरों मैसेज और मेडिकल टीम की बेहतरीन देखभाल के लिए बहुत आभारी हैं। वे अपने मेडल का जश्न मनाने के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह बहुत मुश्किल स्थिति थी। हमें मानसिक रूप से खुद को संभालना पड़ा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा। गैब्रियल के गिरने के बाद जिस तरह टीम ने मुकाबला जारी रखा, उस पर सभी को गर्व होना चाहिए।

ल्यूक व्हाइटहाउस, लैंगटन के टीममेट

मैक्स व्हिटलॉक की जगह मिली थी टीम में जगह

गैब्रियल लैंगटन को इसी महीने इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 3 गोल्ड समेत 6 ओलंपिक मेडल जीत चुके मैक्स व्हिटलॉक की जगह ली थी। व्हिटलॉक इंजरी 2026 से हाट गए थे। इंग्लैंड की टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। More information जब उनके साथी ल्यूक व्हाइटहाउस, एलेक्स योलशिन-कैश, जॉश नाथन और एडम टोबिन ने सिल्वर मेडल जीता, तब वह अस्पताल में थे। 2010 इंग्लैंड की टीम पुरुष जिम्नास्टिक्स इवेंट में गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 min से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। 2022 क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉ्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खैचि रखते हैं। नवभारत 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन 20 विश्व कप तक को कवर किया है। ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र भ के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें 2 पता है। और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्त कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स आ ग्राउंड से कवर किया है। ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।… और पढ़ें



Source link

Exit mobile version