Unnao Sadhu Milan Arkvanshi Murder Case: में आरोपी अतीक के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। साधू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

मंदिर के पुजारी की हुई निर्मम हत्या
नगर के मोहल्ला घूरे टोला निवासी 46 वर्षीय मिलन अर्कवंशी पुत्र रामबली सन्यासी च व्यतीत कर रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार को वह अपने मंदिर में बैठे थे। 12 बजे वे बाइपास मार्ग के पास मोहल्ला पुरबिया टोला गए थे। वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। बताया जाता है कि पुजारी के वहां पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मिलन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल मिलन अर्कवंशी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. पीयूष मिश्रा ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। साधू की हत्या की खबर पूरे नगर में आग की तरह पहुंच गए।
पांच के खिलाफ केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुई। मंगलवार की देर शाम मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना में शामिल लल्ली, यामीन, शफीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित दो लोग अभी फरार है। दावा किया गया कि सभासद अतीक की झोपड़ी में पुजारी की हत्या की गई। जांच के क्रम में इस झोपड़ी को अवैध निर्माण पाया गया। प्रशासन की टीम ने इस पर कार्रवाई की है।
बाबा को दी गई समाधि
मिलन बाबा का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके आवास पर पंहुचा। वहां पुलिस की निगरानी में उन्हें समाधि दे दी गई। वहीं, स्थानीय लोग बुलडोजर एक्शन की मांग आ लगे। दूसरी तरफ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ और नगरपालिका के अधिकारियों ने एक अहाते के अंदर बनी बैठक और उसकी बाउंड्री वाल को बुलडोजर के जरिए गिरवा दिया गया। बताया जाता है जिस जगह पर बुलडोजर एक्शन हुआ है, वहीं पर मिलन बाबा की हत्या की गई थी। यह जगह एक सभासद की बताई जा रही है।
हत्या के कारणों पर चर्चा तेज
साधू मिलन अर्कवंशी बोधेश्वर मंदिर के पुजारी थे। इसके साथ ही वह दूसरी जगह एक और मंदिर बनवा रहे थे। मंदिर का अभी आधा ही निर्माण हुआ था। इसी बीच बाबा की हत्या हो गई। हालांकि, इलाके में एक चर्चा यह भी है कि मिलन बाबा निर्माण स्थल पर आरती, भंडारा का आयोजन करते थे। वहां सुबह शाम लाउडस्पीकर से भजन और कीर्तन बजते थे। यह शायद कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर वह सब खुन्नस रखते थे। सवाल यह उठ रहा है कि उनकी हत्या की वजह कहीं यह तो नहीं है।
एसपी का आया बयान
What’s up, what’s up, what happens? इसका अभी नहीं पता चल सका है। इस मामले में एसपी जेपी सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, वह सब बाबा मिलन के साथी थे। बाबा पर जिसने हमला किया था, वह नशेड़ी था। किस वजह से हत्या की गई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।