Time Room

टोल प्लाजा पर आज से नकद भुगतान बंद, यूपीआई से देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क & more related news here

टोल प्लाजा पर आज से नकद भुगतान बंद, यूपीआई से देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क

 & more related news here


पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर शुक्रवार से नकद भुगतान बंद होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। जबकि यूपीआई से भुगतान पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा।

हाल ही में मंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई वाहन फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है तो यूजर यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकता है। लेकिन टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग की यात्रा को सुगम बनाना है।

दस अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बगैर अ यूपीआई भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा।



Source link

Exit mobile version