बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भंडारी के अनुसार, राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों पर बड़े उद्योगपतियों के खिलाफ बोलते हैं। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हीं उद्योगपतियों के कानूनी य उनकी पैरवी करते हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘राहुल गांधी जहां एक तरफ अपनी रैलियों में अमीरों पर निशाना साध रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता सुप्रीम कोर्ट में एक बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप का बचाव कर रहे हैं। वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप की तरफ से पैरवी की। यह दिखाता है कि एक तरफ मंच पर राजनीति हो रही है, तो दूसरी तरफ कोर्ट में व्यापारिक मामले सुलझ रहे हैं।’
पी चिदंबरम पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने खास तौर पर पी चिदंबरम का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप का पक्ष रखा। भंडारी ने इस बात पर जोर दिया कि यह स्थिति कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह एक तरफ मंच पर होने वाली राजनीति और दूसरी तरफ अदालतों में सुलझ रहे व्यापारिक मामलों के बीच का अंतर स्पष्ट करता है।
