Time Room

राहुल गांधी के दौरे से पहले बीजेपी- कांग्रेस में सैनिक प्यों छिड़ी जंग, जानिए इसके पीछे की सियासत – rahul gandhi visits uttarakhand pauri almora bjp congress military families & more related news here


राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे पर हैं। इससे पहले बीजेपी कांग्रेस में पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासत जारी है।

Raul Gandhi.
राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं (फाइल फोटो)
देहरादून: उत्तराखंड में 2027 को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अल्मोड़ा से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। राहुल गांधी चार जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं।

चार जून को वह दिल्ली से विशेष हवाई सेवा से पंतनगर पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकाप्टर से अल्मोड़ा जाएंगे और साढ़े ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे वह पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद

साढ़े तीन बजे के आसपास वह कोटद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद 5 जून को देहरादून में संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी के दौरे में सबसे अहम पौड़ी में होने वाला पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस पूर्व सैनिकों के by बिगुल फूंकने की योजना बनाएगी। 2027

सियासत तेज

इस बीच राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासत भी गरमा गई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले सम्मेलन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने राहुल गांधी को सैनिक विरोधी युवराज बताया है। अजय कोठियाल ने कहा कि उसी क्षेत्र में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे, जहां के सैनिकों के ऊपर उन्होंने सवाल खड़े किए थे और सबूत मांगा था।

राहुल गांधी पर कटाक्ष

इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीर भूमि भी है। धामी ने कहा कि राहुल गांधी में देश के अंदर और देश के बाहर जाकर भी देश के सैनिकों का उपहास उड़ाया है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस ने सेना के साहस और पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया है।

सरकार की विफलता पर उठाए सवाल

बीजेपी नेताओं के बयान पर एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सरकार की विफलता पर सवाल उठाया ना कि सेना पर दोष मढ़ा। धस्माना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने तत्काल सरकार को पूर्ण समर्थन दिया। धस्माना ने कहा कि परेशानी यह है कि भाजपा अपने को देश और सेना समझती है और जब राहुल गांधी देश की भाजपा सरकार की विफलता की बात करते हैं तो भाजपा अनर्गल प्रलाप कर इसे देश और सेना के साथ जोड़ देते हैं।

13 years

उत्तराखंड में करीब 13 sec. का वोट बैंक है। जिस पर बीजेपी का दबदबा माना जाता है। More information जानकारों का कहना है कि इसके लिए राहुल गांधी का पौड़ी में पूर्व सैनिक संवाद कारम रखा गया है। जिस पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई है।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालMore information राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उनmin 2012 विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। Year 2013: 2013 ” में 5 min जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। More information रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of specialization)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश More information Older people: 14+ वर्ष (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; (2013) की लाइव कवरेज। ‘लोकस्वामी’ मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): ‘दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट’ में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 min): ‘वनइंडिया-डेलीहंट’ में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education and Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम और सटीक दृष्टिकोण देता है): मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहौगोलिक और More information प्रामाणिक समझ है।… और पढ़ें



Source link

Exit mobile version