सप्ताह की शुरुआत
सप्ताह की शुरुआत बौद्धिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ होगी। सोच में स्पष्टता आएगी और निर्णय लेने की शक्ति पहले से अधिक प्रखर होगी। भविष्य को लेकर चिंता भी होगी और उसी के साथ उसे संवारने की चेष्टा भी। किसी मित्र या सहयोगी की राय इस समय लाभकारी सिद्ध होगी, किंतु आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं होगा। विवेक से लिया गया निर्णय ही स्थायी फल देगा।
कार्य क्षेत्र में किसी सौदे या अनुबंध की चर्चा जोर पकड़ेगी। यह सौदा भविष्य में लाभ का कारण बनेगा, हालांकि इसके साथ भागदौड़ और अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आएंगी। वरिष्ठ लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियोँ संपर्क बढ़ेगा। सत्ता या प्रशासन से जुड़ा कोई सहयोग आपकी योजनाओं को नई उड़ान दे सकता है। चतुराई से काम लेने पर लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ हंसी ठिठोली और आत्मीय क्षण मन को सुकून देंगे। फिर भी किसी करीबी का व्यंग्य या कटाक्ष भीतर तक चुभ सकता है। यह अनुभव आपको यह समझाएगा कि सब्द का भार समान नहीं होता, कुछ शब्द अधिक गहरे घाव कर जाते हैं। ऐसे में प्रतिक्रिया देने के बजाय स्वयं को संयत रखना अधिक हितकर होगा।
सप्ताह का मध्य भाग
सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। किसी सहकर्मी के पारिवारिक झमेले का आपके काम पर भी पड़ सकता है। यहां धैर्य और व्यावहारिक सोच से ही नुकसान से बचा जा सकता है। किसी विपरीत लिंगी से इस सप्ताह अपेक्षा के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए भावनात्मक दूरी बनाए रखना उचित रहेगा।
रुके हुए कार्यों में धीरे धीरे प्रगति दिखाई देगी। बहुत दिनों बाद परिजनों से मुलाकात का संयोग बनेगा, जो मन को भावनात्मक रूप से समृद्ध करेगा। प्रणय संबंधों में इस सप्ताह कुछ खालीपन महसूस हो सकता है। संताड बेहतर होगा। बौद्धिक श्रम से लाभ अवश्य होगा और विपरीत परिस्थितियां भी भविष्य में लाभ की पृष्ठभूमि तैयार करेंगी।
सप्ताह का अंतिम भाग
सप्ताहांत आते-आते आध्यात्मिक दृष्टिकोण में स्पष्टता आएगी। जीवन के प्रति एक गहरी समझ विकसित होगी। ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी और किसी पुराने मतभेद के सुलझने के संकेत मिलेंगे। निवेश से लाभ संभव है, विशेषकर यदि वह दीर्घकालिक दृष्टि से किया गया हो। राजनीतिक या प्रभावशाली समर्थन से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
हालांकि स्वास्थ्य इस सप्ताह थोड़ा नर्म रहेगा। सिर या देह में दर्द और थकान महै। अत्यधिक श्रम से बचना आवश्यक होगा। विदेशी संपर्कों से लाभ का द्वार खुलेगा। वरिष्ठजनों की सलाह इस समय मार्गदर्शक सिध होगी। विचारों का तीव्र प्रवाह कभी आनंद देगा, कभी बेचैनी। लचीला रुख अपनाने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4.6
