Time Room

‘सबको खुश देख मुझे सुकून मिलता हैं,’ ” इफ्तार पार्टी & more related news here

‘सबको खुश देख मुझे सुकून मिलता हैं,’ ” इफ्तार पार्टी

 & more related news here


रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और इस खास मौके पर टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने सीरियल ‘सहर होने को है’ की टीम के साथ एक खूबसूरत पल शेयर किया है. माही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वो अपनी पूरी टीम के साथ इफ्तार पार्टी करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में सभी लोग साथ बैठकर इफ्तार का आनंद लेते और हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं.

माही ने रखी रमजान पार्टी

तस्वीरों में टेबल पर इफ्तार के लिए कई तरह के पकवान सजे हुए हैं और पूरी टीम मिलकर इस खास पल को एंजॉय कर रही है. माही भी सबके साथ बैठकर समय बिताती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माही विज ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी इफ्तार. रमजान के दौरान जब भी हमारी शूटिंग होती है, तो मैं पूरी टीम के लिए इफ्तार का इंतजाम करती हूं. सबको साथ बैठकर खाते देख और खुश देख मुझे सुकून मिलता है. आखिर में मैं बस यही चाहती हूं कि प्यार और अपनापन बना रहे.’

फैंस और टीम ने लुटाया प्यार

इस पोस्ट के आते ही उनकी टीम और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. ” इतनी शानदार दावत के लिए आपका बहुत धन्यभ आप बहुत ही अच्छी है. ” शानदार पार्टी थी, इसे आयोजित करने के लिए धन्यवाद. ” इसके अलावा एक फैन ने लिखा, ‘माही मैम, यह तो बहुत प्यारा है. मुझे यह बहुत पसंद आया. आप बहुत अच्छी है, आपके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान.’ बाकी कई फैंस उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी रहे है.

माही विज की निजी जिंदगी

बता दें, माही विज, एक्टर और एंकर जय भानुशाली की एक्स वाइफ हैं. Year 2026 को दी थी. 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का रास्ता चुना. अलग होने के बाद, दोनों ने एक पोस्ट शza जिसमें उन्होंने एक दूसरे के लिए सम्मान दिखाते हुए फैंस के बीच इस बात का ऐलान किया था.





Source link

Exit mobile version