सुहाना खान और शाहरुख खान
Suhana Khan’s debut movie on the big screen: खान की बेटी 2023 में जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था. हालांकि, वो फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी. सुहाना इस साल सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं. लंबे समय से उनकी फिल्म पर काम चल रहा है. पिक्चर का नाम है ‘किंग’, जो बड़े पर्दे पर सुहाना की पहली फिल्म होगी.
सुहाना की वजह से इस फिल्म की चर्चा तो हो रही है, साथ ही इस वजह से आए दिन ये फिल्म लाइमलाइट में रहती है, क्योंकि इसमें शाहरुख खान भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. यानी बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म में सुहाना अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, उसके बाद से फैंस इसको लेकर जबरदस्त एक्साटइटेड हैं.
‘किंग’ का डायरेक्टर कौन है?
‘किंग’ को डायरेक्ट कर रहे हैं ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद. अपनी बेटी की इस फिल्म में शाहरुख किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को इस फिल्म में कास्ट किया है. .
‘किंग’ का बजट कितना है?
शाहरुख सीधे तौर पर तो इस फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर तो नहीं जुड़े हुए हैं, लेकिन इस फिल्म का निर्माण उनकी ही प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले हो रहा है. शाहरुख की पत्नी गौरी खान इसकी प्रोड्यूसर हैं. रिपोर्ट की मानें तो ‘किंग’ का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है. यानी ये एक बड़े बजट की फिल्म है. गौरी खान के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद भी अपनी कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स के जरिए इसमें प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें-
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में सलमान खान की एंट्री! What’s wrong with you?
नमाज के हेल्थ बेनिफिट बताने पर मिल रहीं गालियांशार्क टैंक की जज नमिता थापर का फूटा गुस्सा, बोलीं- मैं एक प्राउड हिंदू हूं
‘किंग’ का विलेन कौन?
‘किंग’ में शाहरुख ने निगेटिव रोल में भी एक बड़े एक्टर को कास्ट किया है. दरअसल, अभिषेक बच्चन विलेन का रोल कर रहे हैं. उनके अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

