जागरण संवाददाता, अंबाला। पराली जलाने की समस्या से निपटनू को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। More information प्रबंधन योजना में कृषि यंत्रों 2 50 तक अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम 2 अगस्त कर दी है।
योजना के तहत किसान हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, जीरो टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, पैडी स्ट्रॉ चॉपर-मल्चर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लेशर, स्ट्रा बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक, क्राप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर सहित कई आधुनिक कृषि यंत्रोँ सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक किसान और केवल एक मशीन के लिए ही आवेदन कर सकेगा। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन आनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए फैमिली आईडी, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण, ट्रैक्टर चालित मशीनों के लिए हरियाणा में पंजीकृत ट्रैक्टर आरसी, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए पटवारी रिपोर्ट, अनुसूचित जाति के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा स्वयं घोषणा पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे।
