- hindi news
- jeevan mantra
- jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Today’s Horoscope) | Daily Rashifal Tarot for Wednesday (February 4, 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra and Other Signs
9 years
- कॉपी लिंक
4 min फल मिलेगा। मिथुन राशि वालों को पुरानी बात या पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिलेगा। नई शुरुआत के लिहाज से सिंह राशि वाल् अच्छा दिन है। आज मकर राशि वालों को सफलते की संभावना है।
मेष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, मेहनत और जमीन से जुडे कामों पर रहेगा। काम धीरे होंगे, लेकिन सही दिशा में आगे बढेंगे। घर के बुजुर्ग जिम्मेदारी और अनुशासन की बात समझाएंगे। घर संभालने वाली महिलाओं को दिनचर्या ट करने की प्रेरणा मिलेगी। पैसों के मामले में योजना बनाकर चलना लाभ देगा। कदम छोटे होंगे, पर लगातार बढेंगे।
करियर- निरंतरता जरूरी रहेगी। कला से जुडे लोग काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। कानून क्षेत्र में कागजी काम सोच समझकर करें। नौकरीपेशा लोग रोजमर्रा के कामों में फोकस बनाए रखें। लव- पुरानी यादें मन में रह सकती हैं। बात कम होगी, पर भरोसा गहरा रहेगा। अविवाहित किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ- घुटनों पर हल्का दबाव महसूस हो सकता है। ऊर्जा मध्यम रहेगी। नींद सुकून दे सकती है। पानी ज्यादा पिएं। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 8
वृष – फोर ऑफ वॉन्ड्स आज का दिन खुशी और मिलन-जुलन वाला रहेगा। घर में अपनापन और तालमेल बनेगा। घर संभालने वाली महिलाएं घर के लिए सजावट या बदलाव का मन बना सकती हैं। किसी छोटे कार्यक्रम, शुभ अवसर या मेल-मिलाप की योजना बन सकती है। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी। पुराने तनाव पर शांत तरीके से विराम लगेगा। काम-धंधे में विस्तार की सोच भी बनेगी।
करियर- कृषि क्षेत्र में छोटी सफलता कृषि श्वास बढाएगी। फ्रीलांसर को ऐसा काम मिल सकता है जो आगे चलकर लंबे साथ में बदले। ऑफिस का माहौल सहयोगी रहेगा। लव- रिश्तों में गर्माहट और नजदीकी रहेगी। छोटा सा जश्न या सरप्राइज हो सकता है। मतभेदों में सुलह संभव है। हेल्थ- सांसें सहज रहेंगी। त्वचा में ताजगी दिख सकती है। हल्की सैर, ताजा खाना और पर्याप्त पानी लाभ देगा। लकी कलर- सनफ्लावर येलो, लकी नंबर- 3
मिथुन – सिक्स ऑफ कप्स आज का दिन यादों की मिठास और भावनात्मक गर्माहट देगा। घर में हल्का-फुल्का उल्लास रहेगा। बुजुर्ग पुरानी बातें साझा कर सकते हैं। बच्चे पुराने खेल दोबारा खेलने की जिद कर सकते हैं। गृहिणी को पुराने ढंग से घर सजाने का मन होगा। पैसों में छोटे लेकिन स्थिर लाभ दिखेंगे। घर में आई कोई नई चीज खुशी दे सकती है।
करियर- अनुभव काम आएगा। तकनीकी लोग पुराने तरीके से समाधान निकालेंगे। कें ढालेंगे। प्रबंधन क्षेत्र में सिस्टम सुधार की पहल होगी। लव- साथी के साथ पुरानी मीठी याद फिर से ताजा हो सकती है। अविवाहित किसी परिचित से दोबारा जुड सकते हैं। हेल्थ- मन हल्का रहेगा। पाचन बेहतर रह सकता है। गर्दन-कंधे में हल्का दर्द हो सकता है। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9
कर्क – एट ऑफ स्वोर्ड्स आज मन में उलझन और बंधन जैसा अहसास हो सकत। दबाव भीतर से ज्यादा महसूस होगा। बच्चे आपकी चुप्पी समझ न पाकर थोडे अलग रह सकते हैं। गृहिणी को ओवरथिंकिंग से बाहर आने में समय लगेगा। पैसों के फैसले टल सकते हैं। काम पूरे होंगे, पर मन पूरी तरह जुडा नहीं रहेगा। छोटा सा कदम भी सोच की गांठ खोल सकता है।
करियर- फैसले लेने में हिचक हो सकती है। फ्रीलांसर डेडलाइन से दबाव महसूस करेंगे। कानून क्षेत्र में तर्क कमजोर लग सकते हैं। , पर धीरे-धीरे फोकस लौटेगा। लव- भावनाओं पर धुंध रहेगी। साथी आपकी चुप्पी से बेचैन हो सकते हैं। पुरानी गलतफहमी का हल तुरंत नहीं दिखेगा। हेल्थ- आंखों में हल्की जलन या सूखापन हो सकता है। सुस्ती बढेगी। ध्यान, गुनगुना पानी और शांत माहौल राहत देगा। लकी कलर- रॉयल ब्लू, लकी नंबर- 2
सिंह – ऐस ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक ताजगी और नई शुरुआत का संकेत देगा। घर में अपनापन और हल्की खुशी बनी रहेगी। बच्चे पास रहकर मन को अच्छा करेंगे। गृहिणी को भीतर से रिफ्रेश होने जैसा लगेगा। कोई अच्छी खबर या सकारात्मक बातचीत हो सकती है। पैसों के मामले में नई उम्मीद जगेगी।
करियर- नई प्रेरणा मिलेगी। मीडिया क्षेत्र में नए विचार काम आएंगे। प्रबंधन में टीम का माहौल बेहतर बनेगा। उद्यमी को नया आइडिया उत्साह देगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिल सकता है। लव- रिश्तों में गर्माहट बढेगी। साथी नया अपनापन दिखाएंगे। अविवाहित को किसी से कोमल जुडाव महसूस हो सकता है। हेल्थ- पाचन सहज रहेगा। सिरदर्द कम हो सकता है। हल्की वॉक और हल्का आहार लाभ देगा। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 3
कन्या – द डेविल आज मन के अंदर दबाव और उलझन रह सकती है। बुजुर्ग आपकी किसी आदत को लेकर चिंता जता सकते हैं। पैसों के मामले में जरूरत से ज्यादा सोच थकान बढाएगी। घर के काम हो जाएंगे, फिर भी बीच-बीच में तनाव उभरेगा। More information
करियर- कला क्षेत्र में सराहना मिल सकती है। कानून क्षेत्र में विरोधी पक्ष का दबाव परेशान कर सकता है। उद्यमियों को लगातार फैसलों से मानसिक थकान होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम से ऊब महसूस हो सकती है। लव- साथी आपकी किसी प्रतिक्रिया से असहज हो सकते हैं। रिश्तों में पुरानी चोटें याद आ सकती हैं। खुलापन कम रहेगा। हेल्थ- ब्लड प्रेशर में उतार-चढाव महसूस हो सकता है। त्वचा में सूखापन बढेगा। नींद टूट सकती है। गुनगुना पानी और हल्की स्ट्रेचिंग लाभ देगी। लकी कलर- मरून, लकी नंबर- 6
तुला – नाइट ऑफ कप्स आज उत्साह और नरमी का दिन है। घर का माहौल सौम्य रहेगा। बुजुर्ग आपके व्यवहार की नरमी नोट करेंगे। बच्चे ज्यादा अपनत्व दिखाएंगे। पैसों के मामले में उम्मीद बढेगी। घर में छोटा सा उपहार, संदेश या सरप्राइज जैसा पल आ सकता है।
करियर- कानून क्षेत्र में पुराने मामले में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कला में टीमवर्क से बडी उपलब्धि संभव है। प्रबंधन में नए विचार को समर्थन मिल सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में टीम के साथ काम में प्रगति होगी। लव- More information बातचीत कम, पर दिल को छूने वाली होगी। हेल्थ- पैरों में हल्की थकान रहेगी, आराम से ठीक होगी। हल्की सैर और पानी का सेवन लाभ देगा। लकी कलर- रोज रेड, लकी नंबर- 5
वृश्चिक – टेन ऑफ वॉन्ड्स आज जिम्मेदारियों का बोझ और लगातार मेहनत का दबाव रहेगा। भीतर से थकान महसूस हो सकती है। बुजुर्ग आपकी व्यस्तता देखकर चिंता जता सकते हैं। गृहिणी को लगेगा कि काम रुक ही नहीं रहा। पैसों में सावधानी का दबाव रहेगा। सब कुछ अकेले करने के बजाय मदद लेना राहत देगा।
करियर- तकनीकी काम में भारी टास्क आ सकते हैं। कला क्षेत्र में डेडलाइन से दबाव बढेगा। प्रबंधन में कई जिम्मेदारियां साथ संभालनी पड सकती हैं। कानून क्षेत्र में कागजी काम बढेगा। लव- मन बोझिल रहेगा। बातचीत धीमी हो सकती है। साथी स्पेस चाह सकते हैं। रोमांटिक पहल का मन कम रहेगा। हेल्थ- थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद अधूरी रह सकती है। गर्म पानी, हल्का खाना और आराम जरूरी है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4
धनु – टेन ऑफ कप्स आज घर में खुशी, तालमेल और सुकून का माहौल रहेगा। बुजुर्ग आपकी बातों से संतोष महसूस करेंगे। बच्चे हंसी-खुशी का रंग भरेंगे। परिवार किसी अच्छे फैसले पर एकमत हो सकता है। पैसों में सहजता रहेगी। छोटी सी खुशी भी पूरे माहौल को खुशनुमा बना देगी।
करियर- टीम के साथ काम में सफलता मिलेगी। कला क्षेत्र में काम पूरा होने से संतोष रहेगा। फ्रीलांसर को प्रशंसा और भरोसा मिल सकता है। कानून क्षेत्र में सकारात्मक मोड आएगा। लव- रिश्ते में संतुलन और वनात्मक पूर्णता रहेगी। More information पुरानी नाराजगी कम होगी। हेल्थ- मन शांत और ऊर्जा अच्छी रहेगी। नींद गहरी हो सकती है। हल्की थकान आएगी, पर आराम से ठीक हो जाएगी। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2
मकर – द सन आज सफलता और आत्मविश्वास का दिन है। बुजुर्ग आपकी किसी उपलब्धि पर गर्व करेंगे। घर में खुशी बढेगी। पैसों में मजबूती और साफ दिशा मिलेगी। छोटी सी बात भी उत्सव जैसी लग सकती है। मन हल्का रहेगा।
करियर- तकनीकी काम में साफ आउटपुट मिलेगा। कला क्षेत्र में सराहना होगी। प्रबंधन में आप टीम को प्रेरित करेंगे। फ्रीलांसर को नया अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा को वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। लव- रिश्तों में खुलापन और खुशी रहेगी। साथ में हल्के-फुल्के पल बढेंगे। पारदर्शिता और अपनापन बढेगा। हेल्थ- पाचन बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। त्वचा में चमक दिख सकती है। नींद संतुलित रहेगी। लकी कलर- गोल्डन येलो, लकी नंबर- 1
कुंभ – द मून की गहराई बढी रहेगी। बाहर से सब शांत लगेगा, पर अंदर असमंजस हो सकता है। परिवार में किसी पुराने विषय की परछाईं उभर सकती है। पैसों में भ्रम या देरी बन सकती है। काम होंगे, लेकिन ध्यान भटकेगा।
करियर- कला क्षेत्र में गहरे विचार आएंगे, पर दिशा तय करने में समय लगेगा। प्रबंधन में टीम के मन की बात समझने की कोशिश होगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट की अधूरी बातें उलझा सकती हैं। नौकरीपेशा को निर्णय में देरी लगेगी। लव- भावनाएं कम बोली जाएंगी, ज्यादा महसूस होंगी। साथी के मूड में उतार-चढाव रह सकता है। कपल्स के मन में पुरानी यादें तैरेंगी। हेल्थ- पाचन अनियमित हो सकता है। बेचैनी या अस्थिरता महसूस हो सकती है। त्वचा में सूखापन बढ सकता है। लकी कलर- कैरेमल, लकी नंबर- 7
मीन – एट ऑफ वॉन्ड्स आज तेजी और अचानक हलचल वाला दिन रहेगा। घर का माहौल सक्रिय रहेगा। बुजुर्ग जरूरी बात तुरंत साझा करने पर जोर देंगे। बच्चे पूरी ऊर्जा के साथ दौडभाग में रहेंगे। गृहिणी फटाफट काम निपटाने के मूड में रहेंगी। पैसों में कोई तेज खबर राहत दे सकती है। घटनाएं तेजी से होंगी, तालमेल जरूरी रहेगा।
करियर- अचानक प्रेरणा मिलेगी। प्रबंधन को लगातार अपडेट संभालने पडेंगे। फ्रीलांसर के पास एक साथ कई पूछताछ आ सकती है। कानून क्षेत्र में मामला तेजी से मोड ले सकता है। नौकरीपेशा के काम की रफ्तार बढेगी। लव- आकर्षण तेज रहेगा। साथी अचानक रोमांटिक संदेश भेज सकते हैं। अविवाहित को तुरंत जुडाव महसूस हो सकता है। मिलने-जुलने की जल्दी योजना बन सकती है। हेल्थ- ऊर्जा तेज रहेगी। शरीर में बेचैनी हो सकती है, पर सकारात्मक रहेगी। गर्म पानी और हल्की स्ट्रेचिंग मदद करेगी। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2