Time Room

Appointment of ANM candidates will be finalized soon after resolution of complaints and objections. निराकरण बाद नियुक्ति, Patna Hindi News & more related news here


एएनएम अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्दी की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति का समाधान कर रही है। 317 अभ्यर्थियों को आयोग्य माना ख कार्य अनुभव का लाभ नहीं मिला। More information अगले एक साल में 44 हजार एएनएम की नियुक्ति का लक्ष्य है।

एएनएम अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निराकरण बाद नियुक्ति

एएनएम अभ्यर्थियों के दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद शीघ्र ही इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति का निराकरण कर रही है। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य के बाद 317 को आयोग्य की श्रेणी में समिति ने रखा था, जिनसे आपत्तियों ली गई हैं। 197 नहीं दिया गया है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार सभी दावों-आपत्तियों के निराकरण की कार्रवाई चल रही है। सबको अपनी बात रखने और संबंधित कागजात जमा करने का अवसर दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद संविदा के 5006 पदों पर इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। मालूम हो कि राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में इन एएनएम को पदास्थापित किया जाएगा। 7780 प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया है। 2025 केंद्रों पर कंप्यूटर बेस परीक्षा ली गई थी। इसके अलावा 39 हजार और अन्य पदों पर भी एएनएम की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई चल रही है। इस तरह अगले एक साल में 44 हजार एएनएम की नियुक्ति करने का लक्ष्य है। इसको लेकर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है।



Source link

Exit mobile version