Time Room

Batwara 1947 का पहला गाना ‘श्रीराम’ को समर्पित, AR Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी & more related news here

Batwara 1947 का पहला गाना ‘श्रीराम’ को समर्पित, AR Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी

 & more related news here


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ (Batwara 1947) का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की रिलीज को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले मेकर्स फैंस को एक के बाद एक बड़ा सरप्राइज दे रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने के बाद, अब मेकर्स ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। भगवान श्रीराम को समर्पित यह गाना सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

भगवान श्रीराम को समर्पित है ‘बंटवारा: 1947’ का पहला गाना

सनी देओल के ‘बंटवारा: 1947’ का पहला गाना आपकी आंखों को भिगो देने वाला है। यह गाना एक मां के प्यार, उसकी ममता और ईश्वर से अपनी पीड़ा शेयर करती भावनाओं को बहुत ही संजीदगी से व्यक्त करता है।गाने का टाइटल है ‘कहां चले गए हो राम’। वीडियो में शबाना आजमी की आंखों में एक उम्मीद दिखाई दे रही है, जहां सामने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्ति है। मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर एक मां आंखों में आंसू लिए प्रार्थना कर रही है।

गाने में शबाना आजमी के साथ प्रीति जिंटा और हैं। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक मां की पुकार…”। अगर आप आंखें बंद करके यह गाना सुनेंगे, तो आपकी आंखों में आंसू आना तय है।

अनुराधा पौडवाल की मखमली आवाज का जादू

” गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। गाने के बेहद भावुक बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। “यह बेहद सोलफुल गाना है, लंबे समय बाद ऐसा गाना सुनकर “”

“दूसरे यूजर ने लिखा,” “” ” बता दें कि सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर यह फिल्म 14 minutes में दस्तक देगी।



Source link

Exit mobile version