संतकबीरनगर जिले में रविवार को अवैध ढंग से बनाए गए ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में जेसीबी लगाकर भवन को तोड़ा जा रहा रहा है।
Santkabirnagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में रविवार को खलीलाबाद के मोतीनगर में अवैध ढंग से बनाए गए ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में जेसीबी लगाकर भवन को तोड़ा जा रहा रहा है। ब्रिटेन की नागरिकता लेने के साथ मौलाना शमशुल हुदा खान ने विदेशी फंडिग के साथ मोतीनगर मोहल्ले में गाटा संख्या 154 640 min भूमि पर मदरसे का निर्माण कराया था। More information जा रहा था।
मौलाना शमशुल हुदा के विवादित होने व मुकदमा दजर होने के बाद एसडीएम सदर की जांच में मदरसे का निर्माण अवैध पाया गया। एसडीएम ने मदरसे की भूमि को राजस्व संहिते ते राज्य सरकार में निहित कर दिया था। भवन का मानचित्र को स्वीकृति न मिलने के बाद भी भवन का निर्माण करा दिया गया था। निर्माण को अवैध बताते हुए एसडीएम ने मदरसा ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ सोसायटी ने डीएम के यहां अपील की थी।
कमिश्नर के फैसले के बाद बुलाई गई थी फोर्स
डीएम ने भी निगरानी याचिका खारिज कर एसडीएम के फैसला बरकरार रखा था। इस आदेश के खिलाफ भी सोसायटी की तरफ से कमिश्नर के यहां निगरानी याचिका दाखिल की थी। कमिश्नर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने व अभिलेखों के निरीक्षण के बाद निगरानी याचिका को खारिज कर दिया था। एसडीएम व डीएम के मदरसा ध्वस्तीकरण के फैसले को बरकरार रखा। कमिश्नर का फैसला आने के बाद उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला जेसीबी मशीनों के साथ मोतीनगर मोहल्ले में पहुंचा। मदरसे के भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
निगम मंडी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
वहीं दूसरी ओर कन्नौज के पश्चिमी बाईपास स्थित निगम मंडी समिति में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंडी सचिव श्रवण कुमार परमार के नेतृत5 जेसीबी मशीन से कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया गया था। इसको लेकर कई बार संबंधित व्यापारियों को हिदायत भी दी गई थी। मालूम हो की मंडी समिति द्वारा नई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें यह अवैध अतिक्रमण बाधा बना हुआ था। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के बीच की गई। कार्रवाई के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम तैनात रही। बुलडोजर चलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
