Time Room

CCTV में दिखे दो संदिग्ध आतंकी – jammu kashmir rajouri maximum alert cctv suspects lclnt & more related news here

CCTV में दिखे दो संदिग्ध आतंकी – jammu kashmir rajouri maximum alert cctv suspects lclnt

 & more related news here


जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध सड़क पार करते हुए दिखाई दिए थे.

इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने भंगई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप और आसपास के जंगलों व गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

अधिकारियों ने बताया कि खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही थी. फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या सुरक्षा बलों और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ की कोई सूचना नहीं है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

—- समाप्त —-



Source link

Exit mobile version