Time Room

Faridabad administration prepares for March 23 Martyrdom Day rally with urgent reparations to martyr Chowk सुध ली, Faridabad Hindi News & more related news here


23 min पदयात्रा के लिए प्रशासन ने शहीद चौक की सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय नै कि चौक लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। पहले भी यहां सौंदर्यीकरण हुआ था, लेकिन रखरखाव के अभाव में स्थिति खराब हो गई है।

शहीदी दिवस से पहले शहीद चौक की सुध ली

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहीदी दिवस 23 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के शामिल होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। एनआईटी-5 स्थित लंबे समय से बदहाल पड़े शहीद चौक पर शनिवार को आनन-फानन में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया गया। एफएमडीए के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचकर कूड़ा हटाने, झाड़ियां काटने और पौधारोपण में जुटे दिखे। सूखी घास की जगह नए पौधे लगाए गए और चौक को व्यवस्थित करने की कोशिश की गई। पदयात्रा का समापन इसी स्थल पर होना है, जिसके चलते तैयारियां तेज कर दी गई हैं।स्थानीय

निवासियों का कहना है कि शहीद चौक लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां नियमित सफाई नहीं होती और पहले लगाए गए पौधे भी सूख चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल बड़े आयोजनों से पहले ही सक्रिय होता है, जबकि सामान्य दिनों में चौक की हालत बदतर रहती है।गौरतलब है कि 2021 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चौक का सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में स्थिति फिर बिगड़ गई। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र भड़ाना के अनुसार अब चौक की जिम्मेदारी एफएमडीए के पास है।



Source link

Exit mobile version