संक्षेप:
KSBKBT 2 Spoiler Alert: में तुलसी की मुश्किलें बढ़ती जा रैं, क्योंकि जब परी को अपनी गलतियों का अहसास हुआ तो अब उसका बेटा गौतम उसकी जिंदगी में विलेन बनकर आ गया है।
KSBKBT 2 Hindi Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में गौतम विरानी की वापसी के बाद चीजें और भी ज्यादा उलझ गई हैं। अंगद अभी भी अपनी बहन परी से बहुत नाराज है और इसी वजह से वह अपनी मां से भी ठीक से बर्ताव नहीं कर रहा है। वृंदा तुलसी को समझाएगी कि अंगद को अभी भी यह लगता है कि परी आज जो कुछ झेल रही है वो अपनी वजह से झेल रही है। जिक्र जब परी का आएगा तो तुलसी कहेगी कि वह गौतम के घर गई थी, लेकिन वो वहां नहीं मिला इसलिए अब वो कोर्ट में ही उससे बात करने की कोशिश करेगी।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कोर्ट के बाहर गौतम से मिलेगी तुलसी
अगले दिन तुलसी जाकर कोर्ट में गौतम से मिलेगी। वह गौतम से उसके और उसके परिवार के बारं पूछेगी। के किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं देगा। इसके बाद तुलसी य What’s wrong with you? What’s wrong with you? जवाब में गौतम जो कहेगा उससे वह इशारों-इशारों में तुलसी के हर सवाल का जवाब दे देगा, लेकिन साथ ही साथ तुलसी को बहुत ज्यादा डरा भी देगा।
पूरी तरह रणविजय के हाथ में है बाजी
गौतम विरानी कहेगा कि उसके पास सबूतों की कोई कमी नहीं है। गौतम कहेगा कि वह हर हाल में यह केस जीतेगा क्योंकि उसके पास वो चैट और कॉल रिकॉर्ड हैं जो उस वक्त की बातचीत के हैं जब परी की पहली शादी हुई थी। ये चैट और कॉल रिकॉर्ड बताते हैं कि परी ने अपनी मर्जी से रणविजय से शादी की और पहली शादी भी उसने खुद चालाकी से तुड़वाई। इतना ही नहीं, गौतम कहेगा कि जब वो केस जीतेगा तो रणविजय को उसका हिस्सा मिलेगा। आपको उसे कंपनी के शेयर देने होंगे।
तो यह है गौतम की नफरत की वजह?
गौतम कहेगा कि जो उसके साथ हुआ वो वैसा रणविजय के साथ नहीं होने देगा। गौतम कहेगा कि उसे अपना हिस्सा कभी नहीं मिला, लेकिन वह रणविजय को उसका हिस्सा दिलवाएग। यह सुनकर तुलसी कांप जाएगी। वह समझ जाएगी कि गौतम जो कर रहा है उसके पीछे उसकी नफरत और वो सोच है जिसकी वजह से उसे लगता है कि परी की वजह से उसे मां-बाप का प्यार और घर में अपना हिस्सा नहीं मिला। लेकिन क्या मिहिर और तुलसी किसी तरह इस सिचुएशन को संभाल सकेंगे? जल्द दी पता चलेगा।
