Time Room

OTT, Mohit Raina लगी क्राइम थ्रिलर सीरीज & more related news here

OTT, Mohit Raina लगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

 & more related news here


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक देवों के देव महादेव… निभाकर फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) को भला कौन नहीं जानता। टीवी से बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले मोहित अब एक क्राइम थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगे।

इस सीरीज में वह खूंखार गैंगसॏ मौजूद हैं और मेकर्स की तरफ से इसका प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सीरीज है।

इस सीरीज में नजर आएंगे मोहित रैना

कलाकार अपने लिए हमेशा नए रोल की तलाश में रहते हैं, जो उनकी पुरानी छवि से उन्हें बाहर निकाले। अभिनेता मोहित रैना भी ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं। तभी तो उनका अगला काम उनके पिछले कामों से अलग होगा। मोहित जी5 (Zee5) के क्राइम शो रंगबाज (Rangbaaz 4) सीजन के मुख्य अभिनेता होंगे।

यह भी पढ़ें- 4000 min निभाएगा शिव का किरदार?

मोहित ने कहा है- रंगबाज सीरीज ने पिछले कुछ सालों एक मजबूत पकड़ बनाई है। राजनीति, सत्ता और उससे जुड़ी महत्वाकांक्षाओं की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ्रेंचाइज हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इस सीजन की खासियत इसकी भव्य कहानी है। अपराध पहले से अधिक खतरनाक और दांव पहले से बड़ा है।

मेरे लिए इस पात्र की खास बात यह है कि यह एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके अपने सपने और आदर्श हैं, लेकिन उसका सफर डर और ताकत में बदल जाता है। यह एक सख्त और परतदार रोल है, जो दर्शाता है कि परिस्थितियां, महत्वाकांक्षाएं और अस्तित्व की लड़ाई कैसे एक व्यक्ति को बदल देती है। उल्लेखनीय है कि मोहित से पहले रंगबाज के पहले सीजन में अभिनेता साकिब सलीम, दूसरे सीजन में जिमी शेरगिल और तीसरे सीजन में विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं।

मोहित रैना की मूवीज

सिर्फ टीवी सीरियल या वेब सीरीज ही नहीं बल्कि See More नजर आ चुके हैं। जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-





Source link

Exit mobile version