भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का लदाख स्थित घर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। ‘ट्राइबल गर्ल’ यूट्यूबर के एक होम टूर वीडियो More information है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि कड़ाके की ठंड और गर्मी के बावजूद इस आलीशान घर या हीटर लगा है और न ही इसके टॉयलेट में पानी के फ्लश की जरूरत पड़ती है।

मिट्टी और लकड़ी से बना सोनम वांगचुक का दो मंजिला घर पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। शून्य से नीचे के तापमान में भी बिना हीटर के गर्म रहता है। इतना ही नहीं, पानी की भारी बचत करने वाले घर में बिना फ्लश वाला टॉयलेट भी है। जहां पानी की जगह लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल होता है। इस घर की सुविधाएं सस्टेनेबल लिविंग की एक नई मिसाल पेश करती हैं और दुनिया का सबसे खास घर भी बनाती हैं।
मिट्टी की दीवार और हीटिंग सिस्टम
सोनम वांगचुक का घर लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों के बीच मिट्टी से बना है, जो पारंपरिक तिब्बती और लद्दाखी आर्किटेक्चर को दिखाता है। इसके बाहरी डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत बड़े-बड़े लकड़ी के फ्रेम वाले कांच के झरोखे हैं, जो पूरे आगे के हिस्से को ग्रिड पैटर्न में फैले हुए हैं। यह कांच का बाहरी हिस्सा अंदर की पूरी तरह से काली दीवार को ढकता है, जो धूप की गर्मी सोखने का काम करती है।
वहीं कड़ाके की ठंड में घर को गर्म रखने के लिए यहां कोई हीटर नहीं जलाया जाता। बल्कि, घर में काले रंग की एक दीवार है जिसके पीछे पानी की बोतलें रखी हैं। ये बोतलें दिनभर सूरज की धूप और गर्मी को सोख लेती हैं और रात में घर का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक बनाए रखती हैं।
लिविंग एरिया में मॉडर्न और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन
घर का लिविंग एरिया पारंपरिक मिट्टी की दीवारों और खूबसूरत लकड़ी की छत का शानदार कॉम्बिनेशन है। मिट्टी की ये दीवारें कमरे के तापमान को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल रखती हैं, जबकि बारीक काम वाली लकड़ी की छत इसे बेहद गर्म और पारंपरिक एहसास देती है। इस खुले और हवादार क्षेत्र में य के साथ एक सुंदर विंटेज पियानो और भोजन के लिए कम ऊंचाई वाले पारंपरिक डाइनिंग टेव गया है। बड़ी खिड़कियों से आती भरपूर प्राकृतिक रोशनी इस पूरे स्पेस को और अधिक सुंदर बनाती है।
बेडरूम में है सादगी और प्राकृतिक सुंदरता
सोनम वांगचुक के घर का बेडरूम सादगी और प्राकृतिक सुंदरता का एक उदाहरण है। यहां की मिट्टी की दीवारें कमरे को एक शांत और पारंपरिक अहसास देती हैं, जिसके ऊपर नक्काशीदार हरे रंग के फ्रेम वाला एक संदर कांच लगा है। कमरे के बीचों-बीच रखा साफ-सुथरा लकड़ी का बेड और उस पर बिछी चमकीली नीली चादर इस स्पेस को एक अट्रैक्टिव लुक देती है। कमरे में लगे लकड़ी के दरवाजे, खुली खिड़की और बारीक चित्रकारी वाली लकड़ी की पारंपरिक संदूक बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाती है।
लकड़ी की अलमारी और ओपन वुडन शेल्फ
बेडरूम के अ हल्के रंग की लकड़ी से बनी एक बड़ी और सुंदर अलमारी रखी है, जो कमरे को प्राकृतिक लुक देती है। अलमारी के ठीक बगल में एक संकरी लकड़ी की खिड़की है, जिससे कमरे में भरपूर रोशनी आती है। More information हैं। लकड़ी की खूबसूरत छत और मिट्टी की दीवारें इस पूरे कोने को बेहद शांत बनाती हैं।
टॉयलेट के हिस्से में मॉडर्न सुविधाए
घर का बाथरूम आधुनिक सुख-सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूलता का एक सुंदर उदाहरण है। , जिसे लकड़ी के काउंटर पर रखा गया है। इसके ठीक ऊपर दिल के आकार का एक अट्रैक्टिव शीशा और दीवार पर डिजाइनर टाइलें लगी हैं। गर्म पानी के लिए मॉडर्न इलेक्ट्रिक गीजर और हवा-रोशनी के लिए बांस के ब्लाइंड्स वाली खिड़की दी गई है।
बिना पानी वाला कंपोस्टिंग टॉयलेट
दूसरी ओर पानी की बर्बादी रोकने के लिए यहां खास ‘यूरिन सेपरेटेड टॉयलेट’ हैं। इनमें फ्लश करने के लिए पानी की जगह लकड़ी के बुरादे या मिट्टी का इस्तेमाल होता है, जिससे बदबू नहीं आती। इस वेस्ट को इकट्ठा करके खेती के लिए जैविक खाद बनाई जाती है।
सोनम वांगचुक के घर का वीडियो
आखिरी में देखें घर का किचन
सोनम वांगचुक के घर का किचन भी शानदार है। इस मॉडर्न मॉड्यूल किचन के बीचों-बीच एक बड़ा ग्रेनाइट आइलैंड काउंटर दिया गया है, जिस पर सिंक और नल लगा है। काउंटर के साथ लगी लकड़ी की ऊंच0 सभी को एक साथ बैठकर बातचीत करने, खाना पकाने और खाने की बेहतरीन सुविधा देती हैं। हल्के रंग के लकड़ी के कैबिनेट और इसका साफ-सुथरा खुला डिजाइन इस रसोई को न केवल उपयोगी बनाता है, बल्कि परिवार को एक साथ जोड़ता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूञ वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।