Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को एक बार फिर कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के दाम में ₹7,000 प्रति किलो का उछाल आया, जबकि सोने के भाव भी ₹1,000 तक बढ़े हैं. बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ता नजर आ रहा है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹3,17,100 per day.
18 years of age ₹ 3,15,500 प्रति किलो दर्ज की गई. ₹1,58,750 प्रति 10 ग्राम रहा. 23 कैरेट जेवरि ₹1,46,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी चुकानी होगी, जिससे गहनों की खरीदारी और महंगी हो जाती है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
बढ़ती कीमतों का स्थानीय बाजारों पर पड़ रहा असर
सर्रफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ रहा है. वैश्विक स्तर पर डॉलर की चाल, ब्याज दरों में बदलाव और भू-राजनीतिक तनाव जैसी स्थितियों के कारण निवेशक सोने-चांदी की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं. बढ़ती कीमतों का असर अब स्थानीय बाजारों में भी साफ नजर आने लगा है.
प्रदेश के कई शहरों के सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की संख्या पहले के मुकाबले कम हो गई है. व्यापारियों के अनुसार, शादी-विवाह के सीजन के बावजूद लोग खरीदारी टाल रहे हैं या फिर हल्के गहनों की ओर रुख कर रहे हैं. यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में बाजार पर इसका और गहरा असर पड़ सकता है. आने वाले समय में कीमतों में और तेजी द
