Time Room

WPL 2026 Harleen Deol withdrew Reaction: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रिटायर्ड आउट हुईं. & more related news here


Last update:

Harleen Deol retired from WPL: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिससे भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल का दिल टूट गया. यूपी वारियर्स की प्लेयर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण रिटायर्ड आउट होने के लिए कह दिया गया. इस घटना के बाद डगआउट में बैठी हरलीन का चेहरा उतरा हुआ दिखा.

What's wrong with you? WPLहरलीन देओल WPL में हुईं रिटायर्ढ

नई दिल्ली: 2026 7 उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यूपी की बल्लेबाज हरलीन देओल को उस समय रिटायर्ड आउट होने के लिए कहा गया जब वह अपने अर्धशतक से सिर्फ 3 रन दूर थीं. 36 गेंद में 7 चौके की मदद से 47 रनों की पारी खेली. इस मैच में दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद पर यूपी को 7 विकेट से हराया. मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 154 min था.

मुकाबले में यूपी की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. टीम ने बिना कोई रन बनाए अपना पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट 47 रनों की पार्टनरशिप की. €50 2 minutes , लेकिन रिटायर्ड आउट होने से हरलीन की मेहनत पर पानी फिर गया.

हरलीन का चेहरा उतर गया

ऐसा नहीं था कि हरलीन की बल्लेबाजी बहुत धीमी थी. 130 के स्ट्राइक रेट से रन बना रही थीं, लेकिन यूपी के टीम मैनेजमेंट को लगा कि हरलीन के बाद बैटिंग के लिए आने वाली श्वेता सहरावत आखिर के ओवरों में तेज गति से रन बना सकती हैं, लेकिन यूपी की ये प्लानिंग बुरी तरह से फेल रही. श्वेता सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद के यूपी के 5 प्लेयर मिलकर सिर्फ 9 रन ही बना पाईं.

बल्लेबाजी में टीम को इस तरह से बिखरता हुआ देख हरलीन का चेहरा बुरी तरह उतर गया था. क्योंकि हरलीन क्रीज पर सेट हो चुकी थीं. ऐसे में उनके पास आखिर के कुछ गेंदों में बड़े शॉट लगाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन उनसे ये मौका छीन लिया गया और कहीं ना कहीं टीम के लिए ये फैसला हार का सबसे बड़ा कारण बना.

यूपी गेंदबाजों ने दिखाया दम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यूपी का स्कोर बेशक छोटा था, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ा. यूपी के गेंदबाजों ने आखिरी गेंद तक जीत के लिए लड़ाई लड़ी. यही कारण है कि दिल्ली को आखिरी गेंद पर जीत मिली. यूपी के लिए गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 2 और आशा शोभना ने 1 विकेट लिए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में लीजेल ली और शेफाली वर्मा ने जबरदस्त बैटिंग की. लिजेल ने 44 गेंद में 67 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 36 रनों की पारी खेली. इस तरह दो मैच में लगातार हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत का स्वाद मिला.

About the author

Jitendra Kumar

Year 2025 से नेटवर्क 18 years 2025 के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

cricket at home

What’s wrong with you? WPL



Source link

Exit mobile version