Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय अपने चौथे जेनऱ More information पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी. कहा जा रहा था कि रेटिंग्स उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से मेकर्स कहानी में बड़े बदलाव कर सकते हैं. इस बीच सबसे अफवाह यह थी कि शो में फिर से एक नया लीप लाया जाएगा, ताकि कहानी को नई दिशा मिल सके और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़े. अब इसपर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने रिएक्ट किया है.
राजन शाही ने अफवाहों को किया खारिज
राजन शाही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर “लिखा,” तरह का ‘लीप’ लाने के बारे में न तो सोचा गया है और न ही ऐसा कुछ होने वाला है थू-थू-थू. फैलाइए.” प्रोड्यूसर के इस बयान से साफ हो गया है कि फिलहाल शो की कहानी में कोई बड़ा बदलाव या जेनरेशन लीप नहीं आने वाला है. यानी मेकर्स मौजूदा ट्रैक को ही आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं.
लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से कहती है कि वह मायरा को रोके और उससे बात करे. वह अरमान से रिएक्ट करने के लिए कहती है, लेकिन अरमान उल्टा अभीरा को ही दोष देने लगता है. वह कहता है कि मायरा उसकी वजह से नाराज है. इस पर अभीरा समझाती है कि गुस्सा करने के बजाय उसे मायरा के पास जाकर उसे मनाना चाहिए. अरमान कहता है कि जब मायरा गुस्से में होती है तो उसे थोड़ा समय और स्पेस चाहिए और अभीरा यह बात नहीं समझती. इसके बाद अरमान पोद्दार हाउस लौटने का फैसला करता है, जबकि अभीरा, मायरा को लेकर परेशान रहती है.
यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?
