अब रिंकू सिंह के खिलाफ हड़ताल पर लेखपाल, उठक-बैठक और इस्तीफा से चर्चित हुए थे IAS अफसर, Uttar Pradesh Hindi news & more related news here

अब रिंकू सिंह के खिलाफ हड़ताल पर लेखपाल, उठक-बैठक और इस्तीफा से चर्चित हुए थे IAS अफसर, Uttar Pradesh Hindi news

 & more related news here


कभी वकीलों के सामने उठक बैठक तो कभी आईएएस के पद से इस्तीफा। यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जानें जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट/ एसडीएम के पद पर तैनात रिंकू सिंह राही से क्यों खफा हिन्होंने साय ले लिया है।

NIC Rinku Singh Rahi News: कभी वकीलों के सामने उठक-बैठक करने और कभी अचानक से इस्तीफा देकर चर्चा में आए आईएएस रिंकू सिंह राही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (SDM) सिंह की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर तमाम आरोप लगाते हुए लेखपालों ने हड़ताल शुरू कर दी है। नाराज लेखपालों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लेते हुए डीएम को रिंकू सिंह राही के खिलाफ ज्ञापन दिया है। उन्होंने आईएएस रिंकू सिंह राही पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, य उत्पीड़न और प्रशासनिक कार्यों में अव्यवस्था के आरोप लगाए।

सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जालौन के बैनर तले ते एसडीएम रिंकू सिंह के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देकर उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सरकारी कामों और जनशिकायतों के निस्तारण, औरर More information भय, तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

लेखपालों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को बार-बार सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है और बिना किसी ठोस कारण के कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। वहीं जनगणना और समाधान दिवस जैसे कार्यों आ दौरान कई कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया जाता है। साथ ही, उच्च अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है अगर उत्पीड़न बंद नहीं होता है तो वह अनिश्चितकालीन अवकाश जारी रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में पूजा राजपूत, सुधा अग्रवाल, प्रज्ञा मिश्रा, नैंसी, मानसी, तेज प्रकाश, विक्रम सिंह, राजेश कुमार, आकाश तिवारी, भागवत प्रसाद, शिवम द्विवेदी और अभय सिंह आदि लेखपाल शामिल रहे।

ब्लॉक प्रमुख भी लगाए हैं आरोप

वहीं, ब्लॉक प्रमुख रामराजा 23 जून को एसडीएम रिंकू सिंह राही पर निरीक्षण के दौरान अभद्रता करने, थप्पड़ मारने का प्रयास करने और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम से की थी। यह मामला शासन तक भी पहुंच गया है। ब्लॉक प्रमुख ने आईएएस रिंकू सिंह राही पर कार्रवाई न होने की दशा में राजभवन और हाई कोर्ट तक भी जाने की चेतावनी दी है। उधर, डीएम राजेश पांडेय ने ब्लॉक प्रमुख के आरोपों की जांच का जिम्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राय को सौंपा है।

इस बारे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने कोल्ड स्टोरेज में मिली खामियों की वजह से लगाए जा रहे हैं। 23 min अग्निशमन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी और नलकूप के अधिशासी अभियंता और जिला उद्यान अधिकारी के साथ उरई-जालौन मार्गपर भिटारा गांव में कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण को पहुंचे तो उन्होंने ढाई मिनट के अंदर अग्निशमन संबंधी अव मांगे। पंप चालू कराने और कार्यालय से अभिलेख मंगाने में समय लगा।

इसी बीच एसडीएम ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि अभिलेख लाने की बात कहने पर एसडीएम ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और थप्पड़ मारने की कोशिश की। उन्होंने धक्का भी दिया। पूरी घटना कोल्ड स्टोरेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *