उत्तर भारत में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली भ होगी।
13 minutes रहेगा। (IMD) की ओर से यह जानकारी दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है। अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के अन्य भागों में भी पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।
उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार 2 बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 40 min 60 min से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी तथा गरज-चमक देखने को मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार, झारखंड में बारिश का अनुमान
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। 13 जून को कई स्थानों पर वर्षा होने के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। More information उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में है, जिससे कुछ क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
अरुणाचल प्रदेश, असम के मौसम का हाल
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक वर्षा का सिलसिली रहेगा। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश, गुजरात में चलेंगी तेज हवाएं
मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। More information मौसम विभाग ने विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। 13 जून तक लू चलने की संभ।
केरल, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के आंतरिक भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। केरल और तटीय कर्नाटक में व्यापक वर्षे की संभावना है, जबकि तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है क्योंकि इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और खराब समुद्री परिस्थितियां बनी रह सकती हैं।
