राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान, Hindi National News & more related news here

राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान, Hindi National News

 & more related news here


Follow us on Google News
share

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी में दो संदिग्ध आतंकवादियों की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ, और सेना ने इलाके में तलाशी कार्य किया, जिसमें भंगई और हसप्लोट गांव शामिल हैं। भारी बारिश के बावजूद अभियान जारी है, और कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

    राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान

सीसीटीवी फुटेज में रात के समय सड़क पार करते दिखे संदिग्ध जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद इलाके के कुछ गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आतंकवादी रविवार देर रात एक सड़क पार करते दिख रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) सेना ने इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने भंगई, हसप्लोट, कर्योटे, कोपरा टॉप और जंगल से सटे आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया है।

इलाके में भारी बारिश के बावजूद तलाशी अभियान जारी है और इसका दायरा भी बढ़ा दिया गया है।कई Learn More गुंथल गांवों में पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने डोडा जिले के गंडोह इलाके के चांटी गांव में आतंकवादी तालिब हुसैन मोची के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, वहां से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।0 उसके अभी पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से काम करने की आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *