‘माइक पर राजनीति, कोर्ट में बिजनेस’, अडानी का जिक्र कर बीजेपी ने राहुल गांधी पर छोड़े तीखे तीर – bjp attacks congress rahul gandhi targets rich while p chidambaram defends adani group in court, alleges pradip bhandari & more related news here

‘माइक पर राजनीति, कोर्ट में बिजनेस’, अडानी का जिक्र कर बीजेपी ने राहुल गांधी पर छोड़े तीखे तीर – bjp attacks congress rahul gandhi targets rich while p chidambaram defends adani group in court, alleges pradip bhandari

 & more related news here


बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। भंडारी के अनुसार, राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों पर बड़े उद्योगपतियों के खिलाफ बोलते हैं। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हीं उद्योगपतियों के कानूनी य उनकी पैरवी करते हैं।

raul gandhi
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंठ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता पाखंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रैलियों में अमीरों को निशाना बनाते हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता सुप्रीम कोर्ट में एक बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप का बचाव करते हैं। भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप की तरफ से पैरवी की। यह दिखाता है कि एक तरफ मंच पर राजनीति हो रही है, तो दूसरी तरफ कोर्ट में व्यापारिक मामले सुलझ रहे हैं। बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘राहुल गांधी जहां एक तरफ अपनी रैलियों में अमीरों पर निशाना साध रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता सुप्रीम कोर्ट में एक बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप का बचाव कर रहे हैं। वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप की तरफ से पैरवी की। यह दिखाता है कि एक तरफ मंच पर राजनीति हो रही है, तो दूसरी तरफ कोर्ट में व्यापारिक मामले सुलझ रहे हैं।’

पी चिदंबरम पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने खास तौर पर पी चिदंबरम का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अडानी ग्रुप का पक्ष रखा। भंडारी ने इस बात पर जोर दिया कि यह स्थिति कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह एक तरफ मंच पर होने वाली राजनीति और दूसरी तरफ अदालतों में सुलझ रहे व्यापारिक मामलों के बीच का अंतर स्पष्ट करता है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। Year 2014 पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज ठ काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMCऔर पढ़ें