Azam family did not resign from Jauhar Trust – Rampur News & more related news here

Azam family did not resign from Jauhar Trust – Rampur News

 & more related news here


विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन, कुलपति ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा के ट्रस्ट से इस्तीफे को बताया भ्रामक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। आजम खां परिवार के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से खुद को अलग करने की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद जाैहर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने अपना पक्ष सामने रखा है। उनका कहना है कि यह गलत जानकारी है। इस प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन ने बताया कि जौहर ट्रस्ट से किसी भी पद से कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खबरें बिना तथ्यों के प्रसारित की जा रही हैं। More information होता, परंतु ऐसी कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी का नियुक्त होना या इस्तीफा देना ये ट्रस्ट का आंतरिक मामला है। प्रेस वार्ता में रजिस्ट्रार, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और वित्त अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *