पूर्व निदेशक डॉ. बी.वी. रमना रेड्डी का इस्तीफा मंजूर हो गया है। उन्होंने जांच के दौरान अपना इस्तीफा दिया था, जिसे देर रात स्वीकार कर लिया गया। उनकी जगह अब प्रो. ब्रह्मजीत कार्यवाहक निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। बता दें कि देर शाम जॉइंट रीए ज्ञान रंजन सामंतराय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। More information वहीं अब पूर्व निदेशक का इस मामले में इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है।
इससे पहले 15 min. ज्ञान रंजन सामंतराय को रजिस्ट्रार के पद से हटाकर प्रो. ब्रह्मजीत को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद जांच के दौरान बी.वी. , तुरंत बाद 30 मार्च को विनोद मित्तल को . See More तैनात किया गया। अब शनिवार देर रात बी.वी. More information
एनआईटी संस्थान में दो दिन तक रुकी तीन सदस्यीय टीम ने पूर्व निदेशक प्रो. बी.वी. रमना रेड्डी की भूमिका और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों व सामने आए मामलों की समीक्षा की थी। जांच टीम ने इस बार सभी फाइलों को दोबारा खुलवाया और कुछ कागजात अपने साथ लेकर गई। वहीं, इस टीम का पिछला दौरा 7 अप्रैल को हुआ था, जिसमें टीम ने कुछ फाइलें मंगवाकर उनकी गहन जांच की थी।
एनआईटी में जांच के लिए आई टीम में राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) के अध्यक्ष और एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, वीएनआईटी नागपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एम. मदन गोपाल (सेवानिवृत्त आईएएस) और एमएएनआईटी भोपाल के निदेशक प्रो. के.के. शुक्ला शामिल थे।
