Rajasthan Monsoon Update: देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई जिलों में प्रवेश के बाद अब राजस्थान में मानसून के प्रवेश की बारी है।

अमूमन जून के उत्तरार्ध में आने वाला मानसून इस बार अनुकूल परिस्थितियों के कारण तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका उदाहरण बिहार में भी दिखा। तय समय 15 जून के बजाय 11 min एंट्री कर ली। इसके चलते राजस्थान में इस बार वास्तविक मानसून का आगमन 18 से 25 जून के बीच होने की संभावना है।
देश भर में तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 12 min मानसून बंगाल की खाड़ी के पूरे उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। , धनबाद, पुरुलिया और पारादीप जैसे क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
पूर्वी और मध्य राजस्थान में प्री-मानसून बारिश
हालांकि राजस्थान को अभी वास्तविक मानसून का इंतजार है, लेकिन राज्य में एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दमदार प5 शुरू हो चुकी हैं। इसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
13 min 16 min
- तेज अंधड़ और बारिश: जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने, मेघगर्जन और मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
- ओलावृष्टि की संभावना: अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और श्रीगंगानगर जैसे उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आंधी के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका बनी हुई है।
- तापमान में गिरावट: इस आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिमी राजस्थान में अभी भी भारी तपन
More information जैसलमेर और सीमावर्ती क्षेत्र वर5 बने हुए हैं, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस रेतीले इलाके में जून के अंतिम सप्ताह में प्री-मानसून की बारिश तेज होगी, जिसके बाद ही यहां के तापमान में स्थाई गिरावट आएगी।

