एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की जीत का जश्न पूरा तमिलनाडु मना रहा है। एक्टर ने 10 min जहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं। वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चल रही अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन दोनों का करीबी रिश्ता कई दिनों से जगजाहिर है।
भले ही दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते की बात कबूल ना की हो लेकिन विजय के लिए तृषा का सपोर्ट, शपथ ख उनके बीच कुछ ना कुछ रोमांटिक होने की ओर इशारा तो करता ही है।
तृषा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
विजय के सीएम बनने के एक दिन बाद ही तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपना पहला पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने उसी साड़ी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिसे पहनकर वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह (Oath-taking ceremony) शामिल हुई थीं। खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘Love is always stronger (प्यार हमेशा जोरदार होता है)।
तृषा कृष्णन रो पड़ीं
रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल (Thalapathy Vijay) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तो अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भावुक हो गईं। समारोह के वीडियो में अभिनेत्री को अपने पुराने दोस्त और सह-कलाकार को राजनेताओं, गणमान्य वजारों समर्थकों के सामने शपथ लेते हुए देखते हुए, साफ तौर पर अपने आंसू रोकते हुए देखा गया।
🥺❤️🫂 @trishtrashers Getting emotional during Mr CM Joseph Vijay’s speech was truly a touching moment ❤️🥹#trishakrishnan #trisha #vijay #cmvijay #thalapathy #trishaforever #reinadelsursha #ladysuperstartrisha #wonderwomen pic.twitter.com/3Ofr1zDl4P
– Trisha😻Sushma (@Trishkrish_583) May 10, 2026
यह भावुक पल देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया, और फैंस ने इस बात पर गौर किया कि विजय के इस बड़े राजनीतिक पड़ाव के दौरान तृषा कितनी भावुक नजर आ रही थीं। जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथली, कैमरों ने दर्शकों के बीच बैठी तृषा को मुस्कुराते हुए और अपनी आंखों के आंसू रोकते हुए कैद कर लिया।
कई फिल्मों में किया साथ काम
तृषा और विजय के बीच सालों से एक गहरा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है, और उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी दोस्ती अक्सर फैंस के विषय बनी रही है।
