जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले रविवार को भी यहां भूस्खलन हुआ था। बीजेपी जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि पुंछ मेँ जिसमें एक परिवार फंस गया। इस घटना में छह से सात लोगों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने सात मौतों की पुष्टि की।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 min चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालातों के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। More information
बटोत-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर भी भूस्खलन
जम्मू कश्मीर में बटोत-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर भी भूस्खलन हुआ है। जमीन धंसने की वजह से एक बस पर पत्थर गिरे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं। कश्मीर के अलावा भी कई पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन हो रहे हैं। इस वजह से कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। आम लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
रवींद्र रैना ने जताया दुख
“जम्मू और कश्मीर के पुंछ के लोरान इलाके से दिल दहला देने वाली और बहुत बुरी खबर आ रही है, जहां एक खतरनाक लैंडस्लाइड की वजह से एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार फंस गया। अ भयानक घटना में छह से सात लोगों की मौत होने की आशंका है।” रवींद्र रैना की पोस्ट के अनुसार घटना पुंछ के लोरान इलाके में हुई। यहां एक खतरनाक लैंडस्लाइड की वजह से एक घर में एक परिवार फंस गया। सिविं तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम चल रहा “” आपदाओं से इंसानियत की रक्षा करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें-
वैष्णो देवी से लेकर अमरनाथ तक की यात्रा दूसरे दिन भी रही स्थगित, श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किल, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में मूसलाधार बारिश के कारण हुआ भूस्खलन और आई बाढ़, 11 sec. की मौत, कई लापता
