Delhi Rain: दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून की दस्तक! तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसे बदरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत – Delhi weather update rain storm relief heat before monsoon ahlbs & more related news here

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून की दस्तक! तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसे बदरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत – Delhi weather update rain storm relief heat before monsoon ahlbs

 & more related news here


राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां शहर का मौसम सुहाना बना दिया, वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.

मौसम में यह बदलाव अचानक देखने को मिला जब आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ.

12:30 बजे तेज बारिश दर्ज की गई, जहां कुछ ही मिनटों में सड़कों पर पानी भर गया और मौसम पूरी तरह बदल गया. इससे पहले गुरुवार शाम को भी दिल्ली के कई , जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.

लगातार दो दिनों से हो रही प्री-मॉनसून बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में कमी आई है और लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री-मॉनसून गतिविधियों का असर है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *